[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कांवट और मूंडरू चैंपियन:छात्र वर्ग में कांवट और छात्रा वर्ग में मूंडरू रहीं विजेता; समापन समारोह में सम्मानित किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कांवट और मूंडरू चैंपियन:छात्र वर्ग में कांवट और छात्रा वर्ग में मूंडरू रहीं विजेता; समापन समारोह में सम्मानित किया

जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कांवट और मूंडरू चैंपियन:छात्र वर्ग में कांवट और छात्रा वर्ग में मूंडरू रहीं विजेता; समापन समारोह में सम्मानित किया

श्रीमाधोपुर : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, श्रीमाधोपुर में 23 सितंबर से आयोजित 70वीं जिला स्तरीय जूडो खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन समारोह मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष शांति देवी सैनी और भामाशाह परमानंद सोनी की अध्यक्षता में हुआ।

17 व 19 वर्ष में मूंडरू और कांवट का दबदबा

प्रतियोगिता के 17 वर्ष छात्र वर्ग में श्री कृष्णा सी.सै. स्कूल, कांवट तथा छात्रा वर्ग में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, मूंडरू की टीम चैंपियन बनी। वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग में भी श्री कृष्णा सी.सै. स्कूल, कांवट तथा छात्रा वर्ग में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, मूंडरू ने बाजी मारते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। मेजबान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, श्रीमाधोपुर की टीम 19 वर्ष छात्रा वर्ग में उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

समापन समारोह के अवसर पर जितेंद्र शर्मा, संतोष सोनी, सुरेंद्र पंसारी, शिवपाल सिंह शेखावत, राजू सैनी, महावीर मंगावा तथा श्यामसुंदर शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्कूल की प्राचार्य पूर्णिमा शर्मा, कार्यक्रम संयोजक एवं प्रतियोगिता प्रभारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक प्रभुदयाल खर्रा ने सभी स्कूल परिवार की ओर से सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles