50 साल पुराना भूमि बंटवारा प्रकरण शिविर में निस्तारित
50 साल पुराना भूमि बंटवारा प्रकरण शिविर में निस्तारित
सीकर : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत नेतड़वास गिरदावर सर्किल में आयोजित शिविर में ग्राम मोल्यासी के तीन किसान भाइयों का 50 वर्षों से लंबित भूमि बंटवारा प्रकरण निस्तारित किया गया। गिरधारी लाल, नेमीचंद और मूलचंद पुत्र मोहन, जाति कुम्हार की खसरा संख्या 25, 323 और 407 में कुल 6.14 हेक्टेयर कृषि भूमि का पारिवारिक बंटवारा लंबे समय से लंबित था।
बंटवारा नहीं होने से तीनों भाइयों को कृषि योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण सहित अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। शिविर में किसान अपनी समस्या लेकर पहुंचे और भू-अभिलेख निरीक्षक नेतड़वास रणधीर को प्रकरण की जानकारी दी। निरीक्षक ने दस्तावेज तहसीलदार भरतदान चारण के समक्ष प्रस्तुत किए।
तहसीलदार ने प्रकरण का नियमानुसार अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई की और शिविर में ही बंटवारा प्रकरण का निस्तारण कर दिया। बंटवारे के बाद तीनों भाइयों को अपनी-अपनी भूमि का स्पष्ट अधिकार मिल गया और अब वे पात्रतानुसार कृषि एवं अन्य सरकारी योजनाओं, ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408288


