[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

77 गिरदावर सर्किलों में सेवा सेतु शिविर शुरू, कलेक्टर ने तीन जगहों पर व्यवस्थाएं देखीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

77 गिरदावर सर्किलों में सेवा सेतु शिविर शुरू, कलेक्टर ने तीन जगहों पर व्यवस्थाएं देखीं

77 गिरदावर सर्किलों में सेवा सेतु शिविर शुरू, कलेक्टर ने तीन जगहों पर व्यवस्थाएं देखीं

झुंझुनूं : विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जिले के 77 गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर शनिवार से तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर शुरू हुए। शिविर 27 और 28 सितंबर को भी लगेंगे। 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक ही स्थान पर मौजूद रहकर ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर रहे हैं।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने शनिवार को झुंझुनूं, नवलगढ़ और खेतड़ी में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागवार काउंटरों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं और प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनके लंबित मामलों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जाए। शिविरों में ई-मित्र, दस्तावेज सत्यापन और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।

खेतड़ी में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के पांच लाभार्थियों को बीमा पॉलिसी तथा एक लाभार्थी को गाय की मृत्यु पर बीमा दावे से संबंधित प्रपत्र दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक लाभार्थी को निशुल्क प्रेरण चूल्हा भेंट किया गया। इस दौरान तहसीलदार सुभाष चन्द्र, विकास अधिकारी घनश्याम गुलगामा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण शील्ला, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र सैनी सहित 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles