हज यात्रा से लौटे शिक्षाविद हाजी रमजान खान का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत
हज यात्रा से लौटे शिक्षाविद हाजी रमजान खान का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नवांकुर शिशु अकादमी शिक्षण संस्थान के निदेशक एवं शिक्षाविद हाजी रमजान खान पवित्र मक्का-मदीना की हज यात्रा पूरी कर सकुशल चूरू लौटे। उनके गृह नगर पहुंचने पर परिजनों, स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान हाजी अयाज खान एडवोकेट, निसार खान सेवानिवृत्त रेलवे स्टेशन अधीक्षक, नियाज खान सेवानिवृत्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रोफेसर डॉ. शमशाद अली सहित अनेक लोगों ने उन्हें हज यात्रा की मुबारकबाद दी और अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
हाजी रमजान खान ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताते हुए हज यात्रा के संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि पवित्र भूमि की यात्रा हर मुसलमान के लिए सौभाग्य का अवसर है। उन्होंने वहां देश-दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और विशेष रूप से शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए दुआ मांगी। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2406259

