देरवाला में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, कलेक्टर ने आंगनबाड़ी टीमों को किया सम्मानित
1630 केंद्रों पर तीन दिन चलेगा अभियान
झुंझुनूं : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को देरवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सात आशा सहयोगिनियों और सात सहायिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में गोद भराई, अन्नप्राशन और बच्चों का प्रवेशोत्सव भी कराया गया।
कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिनी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों तक स्वास्थ्य, पोषण व अन्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और आमजन को भी आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिलेभर में तीन दिन तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के 1630 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों के योगदान को सम्मानित करने के साथ आमजन को केंद्रों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।
महिला पर्यवेक्षक प्रियंका ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषाहार वितरण का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के शुरुआती मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का केंद्र बनाने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, सीडीपीओ, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा सहयोगिनियां, लाभार्थी, ग्रामीणजन और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2405809


