सोना डबल करने का झांसा देकर 236 ग्राम सोना ठगा, दूसरा आरोपी गिरफ्तार
सोना डबल करने का झांसा देकर 236 ग्राम सोना ठगा, दूसरा आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर : सोना साफ कर दोगुना करने का झांसा देकर 236 ग्राम सोने के आभूषण ठगने के मामले में फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धीरज सैन (22) पुत्र गणेश, निवासी अस्पताल के पास फतेहपुर के रूप में हुई है। मामले में मुख्य आरोपी चन्दू सोनी उर्फ रोहित (21) को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित को सोना साफ करने और उसे दोगुना करने का झांसा दिया था। उनके झांसे में आकर पीड़ित ने करीब 236 ग्राम सोने के आभूषण, जिसमें 100 ग्राम का सोने का बिस्कुट, दो चेन, लॉकेट, दो कड़े और अंगूठी शामिल थी, आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने सोना बैंक में गिरवी रखकर उस पर ऋण उठा लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। लगातार पतारसी और सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दूसरे वांछित आरोपी धीरज सैन को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ और मामले में आगे की जांच जारी है।
कार्रवाई थानाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल महेंद्र कुमार और संदीप कुमार की टीम ने की। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह और वृत्ताधिकारी नोपाराम भाकर के निर्देशन में की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2405744


