सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को झांसे में लिया:1.11 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए; साइबर पुलिस ने 96 हजार होल्ड करवाए
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक को झांसे में लिया:1.11 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए; साइबर पुलिस ने 96 हजार होल्ड करवाए
सीकर : सीकर में सोशल मीडिया पर दोस्ती का झांसा देकर युवक से साइबर ठगी हुई। ठगों ने युवक से 1.11 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। हालांकि पुलिस ने इसमें से करीब 96 हजार रुपए होल्ड भी करवा दिए। अब पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।
इस संबंध में सीकर निवासी युवक (30) ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- मैं सोशल मीडिया एप यूज कर रहा था। इसी दौरान मेरे पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसे एक्सेप्ट करने के बाद एक युवती से बातचीत करना शुरू कर दिया।
बात करके युवती ने मुझे झांसे में ले लिया। इसके बाद दोस्ती का नाम लेकर मेरे फोटो और वीडियो भी मंगवा लिए। बाद में ब्लैकमेल करना शुरू किया। ब्लैकमेल करते हुए युवती और उसके गिरोह के लोगों ने 1.11 लाख रुपए अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।
युवक ने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत की और साइबर पुलिस से कांटेक्ट किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 96 हजार रुपए होल्ड करवा दिए। अब मामले में पुलिस बैंक अकाउंट की डिटेल्स के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2405367


