[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पदभार ग्रहण के साथ मुकुंदगढ़ पालिका में नई शुरुआत,सत्यनारायण सैनी और आरिफ भाटी ने संभाली जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

पदभार ग्रहण के साथ मुकुंदगढ़ पालिका में नई शुरुआत,सत्यनारायण सैनी और आरिफ भाटी ने संभाली जिम्मेदारी

पदभार ग्रहण के साथ मुकुंदगढ़ पालिका में नई शुरुआत,सत्यनारायण सैनी और आरिफ भाटी ने संभाली जिम्मेदारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

मुकुंदगढ़ : नगर पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी एवं उपाध्यक्ष आरिफ भाटी ने गुरुवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम को लेकर नगरपालिका परिसर में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान नगरपालिका के पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं कस्बे के लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी एवं उपाध्यक्ष आरिफ भाटी ने नगरपालिका क्षेत्र के विकास, साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं और आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका के कर्मचारी, पार्षद एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles