[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में महिमा और तारीस ने हासिल किया प्रथम स्थान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में महिमा और तारीस ने हासिल किया प्रथम स्थान

किड्स पैराडाइज शिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन, 195 खिलाड़ियों ने लिया भाग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित किड्स पैराडाइज शिक्षण संस्थान में 14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 195 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी एकाग्रता, धैर्य तथा रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी चाल और रणनीति के जरिए प्रतिद्वंद्वी को मात देने का प्रयास किया। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने धैर्य और एकाग्रता का परिचय दिया।

संस्थान के निदेशक मोहम्मद ईशाक खान ने बताया कि प्रतियोगिता में 56 छात्राओं और 139 छात्रों ने भाग लिया। छात्रा वर्ग में महिमा प्रथम, प्रणिका द्वितीय और भावना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं छात्र वर्ग में तारीस प्रथम, बंसीलाल द्वितीय और पुष्पेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।

निर्णायक की भूमिका पवन सैनी, अनिल कुमार, देवकीनंदन और प्रताप औला ने निभाई। सहायक के रूप में इमरान, नासिर, नाजिम हुसैन, विकास कुमार, फारुख खान, इरफान खान, इंतजार खान, आमिर भाटी, अरमान खान, मनीष कुमार, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद इस्लाम, दीपक कुमार, सुमन चोटिया, रेखा कसेरा और नफीसा बानो मौजूद रहे।

विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

समापन समारोह में विद्यालय निदेशक मोहम्मद ईशाक खान ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज मनोरंजन के साथ बच्चों की एकाग्रता, मानसिक क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने वाला खेल है।

विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ी और उनके अभिभावक उत्साहित नजर आए।

Related Articles