सीकर में अश्लील वीडियो बनाकर युवती से किया रेप:ब्लैकमेल कर बार-बार मिलने का बनाता रहा दबाव, जान से मारने की दी धमकी
सीकर में अश्लील वीडियो बनाकर युवती से किया रेप:ब्लैकमेल कर बार-बार मिलने का बनाता रहा दबाव, जान से मारने की दी धमकी
सीकर : सीकर में 23 साल की युवती का अश्लील वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने रेप किया। किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। धमकी देकर आरोपी बार-बार युवती को मिलने के लिए दबाव बनाता रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गांव के ही रहने वाले एक युवक ने चोरी छिपकर उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी बार-बार युवती को मिलने के लिए बुलाने का दबाव बनाने लगा। पहले तो युवती ने यह बात किसी को नहीं बताई। आखिर में परेशान होकर उसने ये बात अपने घरवालों को बताई और पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2403383


