[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंढा-मोड़ पर हाईवे की सर्विस रोड पर यातायात शुरू:जिला कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, छोटे वाहनों के साथ बसों का आना-जाना भी हो सकेगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

मंढा-मोड़ पर हाईवे की सर्विस रोड पर यातायात शुरू:जिला कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, छोटे वाहनों के साथ बसों का आना-जाना भी हो सकेगा

मंढा-मोड़ पर हाईवे की सर्विस रोड पर यातायात शुरू:जिला कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, छोटे वाहनों के साथ बसों का आना-जाना भी हो सकेगा

पलसाना : पलसाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 के मंढा मोड़ पर सर्विस रोड पर यातायात शुरू कर दिया गया है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देश पर पलसाना नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलीया ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया।

दरअसल, मंढा मोड़ पर पुलिया बनाते समय एक तरफ की सर्विस रोड का काम जमीन नहीं मिलने के कारण पूरा नहीं हो पाया था। इससे सीकर की तरफ से खाटूश्यामजी और मंढा जाने वाले बड़े वाहनों को दिक्कत हो रही थी। मंढा मोड़ पर अक्सर जाम लगता था। एकादशी होने की वजह से यातायात का दबाव ज्यादा था और दिनभर कई बार जाम लगा।

इस परेशानी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलीया ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को यातायात के लिए खुलवाया। अब इस रास्ते से छोटे वाहनों के साथ बसों का आना-जाना भी हो सकेगा।

Related Articles