[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भानीपुरा पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भानीपुरा पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

भानीपुरा पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को जिला ​परिषद सभागार में पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव 2026 के संदर्भ में भानीपुरा पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी की कार्यवाही संपन्न की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, मीडियाकर्मियों व आमजन को लॉटरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि लॉटरी के पश्चात भानीपुरा पंचायत समिति के कुल 17 वार्डों के सदस्य पदों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित किया गया है। लॉटरी के बाद आरक्षण निर्धारण के अनुसार वार्ड संख्या 1, 4, 6, 12 व 14 के अनारक्षित, वार्ड संख्या 2 व 11 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 5 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 03 व 15 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 13 व 16 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड संख्या 7, 8, 9, 10 व 17 अनारक्षित महिला के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार पंचायत समिति भानीपुरा के सभी 17 वार्डों के सदस्य पदों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet