जाजोद से कबड्डी और जूडो की टीमें रवाना:जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम, 23 से 26 सितंबर तक होगा मुकाबला
जाजोद से कबड्डी और जूडो की टीमें रवाना:जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम, 23 से 26 सितंबर तक होगा मुकाबला
जाजोद : जाजोद ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से बुधवार को कबड्डी और जूडो की टीमों को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए रवाना किया गया। स्कूल के सीनियर टीचर विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं 23 से 26 सितंबर 2026 तक होंगी। कबड्डी के 12 खिलाड़ियों की टीम को दल प्रभारी सुरेंद्र सिंह रूंडला के साथ बढ़ाढर, लक्ष्मणगढ़ भेजा गया है। वहीं, जूडो के 11 सदस्यों की टीम दल प्रभारी गुड्डी मीणा के साथ गढ़ स्कूल श्रीमाधोपुर के लिए रवाना हुई।
इस मौके पर प्रिंसिपल सुमन तोबड़िया ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और जीतकर लौटने का आह्वान किया। उन्होंने विजेता टीमों को शानदार पुरस्कार देने की भी घोषणा की।
इस दौरान फूलचंद कुड़ी, महेंद्र सिंह खोखर, मुरारीलाल जाट, गजानंद मूंड, मुकेश स्वामी, महेंद्र कुमार मलिंडा, रामनिवास दूधवाल, मोहन सिंह देवन्दा, जितेंद्र कुमार, हंसा जांगिड़, चंपा कुमारी, अनीता, मधु मीणा, राहुल कुमार, झाबर मल और राजेंद्र सिंह सहित कई स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399543
