[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

1971 के युद्ध में टैंक दस्ते का हिस्सा रहे पूर्व सैनिक मोहम्मद इशाक खान को सैनिक सम्मान के साथ दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

1971 के युद्ध में टैंक दस्ते का हिस्सा रहे पूर्व सैनिक मोहम्मद इशाक खान को सैनिक सम्मान के साथ दी श्रद्धांजलि

झांझोत गांव में उमड़ा जनसैलाब, प्रथम विश्व युद्ध से कारगिल तक गांव के 15 जवान हुए शहीद; सैन्य परंपरा को किया याद

झुंझुनूं : बलिदानियों की धरा गांव झांझोत में पूर्व सैनिक दफेदार मोहम्मद इशाक खान को सैनिक सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने भारतीय सेना की 85 आर्म्ड रेजिमेंट में सेवाएं दी थीं। अपनी सैन्य सेवा के दौरान वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में टैंक दस्ते का हिस्सा रहते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर परिवारजनों, पूर्व सैनिकों, रिश्तेदारों और सर्व समाज के ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।

मोहम्मद इशाक खान का परिवार लंबे समय से सैन्य सेवाओं से जुड़ा रहा है। उनके बड़े भाई सूबेदार हसन अली खान, भतीजे ऑनरेरी कप्तान मोहम्मद मुस्तफा खान एवं ऑनरेरी कप्तान मोहम्मद सहनाज खान भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। वहीं, उनके भतीजे के पुत्र कैप्टन मोहम्मद जावेद खान सेना की तोपखाना रेजिमेंट में कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

गांव झांझोत की पहचान सैनिकों और शहीदों की धरती के रूप में रही है। प्रथम विश्व युद्ध से लेकर कारगिल युद्ध तक गांव के 15 जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। इनमें प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अकेले इसी गांव के 10 जवान शहीद हुए थे। शहीद सजवार खान, शहीद सदर खान और शहीद मुस्ताक खान भी इसी परिवार से जुड़े रहे हैं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कर्नल शौकत अली खान, लेफ्टिनेंट कर्नल असलम खान, लेफ्टिनेंट कर्नल नबील खान सहित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद चिड़ावा इकाई के संयोजक कैप्टन कुलदीप सिंह मान, सचिव सूबेदार जय सिंह बराला, कोषाध्यक्ष शेर सिंह नेहरा और उपाध्यक्ष मनोज भास्कर मौजूद रहे।

इसके अलावा इस्पाक खान हमीर खान का बास, मुनताज खान भादरा, हाजी हवलदार लियाकत खान, हाफिज खान, यूनस खान, हवलदार सब्बीर खान, हवलदार तस्लीम खान, जाफर खान, कैप्टन मकसूद खान, इस्लाम खान, फरियाद खान, सूबेदार सरवर अली, हवलदार शौकत काजी, हाजी सूबेदार मेजर फजर मोहम्मद, हवलदार उम्मेद खान गौड़, याकूब खान, हिमायत खान, रिसालदार रबनिवाज खान, सूबेदार रफीक खान, सालेमोहम्मेद खान, हवलदार अकबर अली, इसाक तेली, सूबेदार मेजर रामनिवास मेघवाल, कैलाश जी, केसर जी, कमल सिंह, मास्टर जुगलाल जी, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार पायल, सहीराम स्वामी, होशियार सिंह मीणा, जोखी राम नायक, वीर सिंह नायक, संदीप बेडिया और रोहिताश्व कुमावत सहित परिवारजन, रिश्तेदार, ग्रामीण एवं दूरदराज से आए मेहमानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत सैनिक के सैन्य जीवन, वीरता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण को याद किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। वीर सैनिक कभी विदा नहीं होते, वे अपने शौर्य, साहस और देशभक्ति की अमिट छाप छोड़कर हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22