[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान के खाते से 63,900 रुपए निकले:केवल 38 रुपए बचे; मोबाइल पर आया था लिंक, पुलिस को दी सूचना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

किसान के खाते से 63,900 रुपए निकले:केवल 38 रुपए बचे; मोबाइल पर आया था लिंक, पुलिस को दी सूचना

किसान के खाते से 63,900 रुपए निकले:केवल 38 रुपए बचे; मोबाइल पर आया था लिंक, पुलिस को दी सूचना

नवलगढ़ : नवलगढ़ क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कारी की तन स्थित गुसाइयों की ढाणी के कृष्ण गोस्वामी के खाते से लिंक के जरिए करीब 63,900 रुपए निकाले गए। बाद में खाते में सिर्फ 38 रुपए बचे मिले। कृष्ण गोस्वामी के मुताबिक, उनके मोबाइल पर एक लिंक आया था। लिंक के जरिए ठगी के बाद मोबाइल में परेशानी होने लगी। वे कारी की एक मोबाइल दुकान पर गए, जहां फोन रिसेट किया गया।

4 ट्रांजेक्शन में निकाले पैसे

इसके बाद उन्होंने यूपीआई चेक किया तो खाते में सिर्फ 38 रुपए बचे थे। फिर वे बैंक पहुंचे और खाते का विवरण निकलवाया। बैंक ने बताया कि खाते से 50 हजार रुपए, दो बार 6-6 हजार रुपए और 1,900 रुपए निकाले गए। कुल 63,900 रुपए निकाले गए। कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि साइबर ठग ने रकम अपने खाते से भी निकाल ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22