[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर की नई सभापति खतीजा बानो ने कार्यभार संभाला:पति पूर्व सभापति ने बादाम खिलाकर गद्दी पर बिठाया, बोलीं-हर सप्ताह एक वार्ड में जाऊंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर की नई सभापति खतीजा बानो ने कार्यभार संभाला:पति पूर्व सभापति ने बादाम खिलाकर गद्दी पर बिठाया, बोलीं-हर सप्ताह एक वार्ड में जाऊंगी

सीकर की नई सभापति खतीजा बानो ने कार्यभार संभाला:पति पूर्व सभापति ने बादाम खिलाकर गद्दी पर बिठाया, बोलीं-हर सप्ताह एक वार्ड में जाऊंगी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर की नई सभापति खतीजा बानो ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्हें उनके पति और पूर्व सभापति जीवण खां ने उन्हें बादाम खिलाकर गद्दी पर बिठाया। कार्यभार ग्रहण के दौरान कार्यक्रम में सीकर विधायक राजेंद्र पारीक सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

सभापति सीट पर बैठे हुए खतीजा बानो।
सभापति सीट पर बैठे हुए खतीजा बानो।

इस मौके पर सभापति खतीजा बनो ने कहा कि शहर की जनता के वोट और आशीर्वाद से वह सभापति बनी हैं। अब वह हर सप्ताह एक वार्ड में जाएंगी और लोगों से वार्ड की समस्याएं जानेंगी व उन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाएंगी।

पूर्व सभापति जीवण खां ने अपनी पत्नी खतीजा बानो को बादाम खिलाया और फिर सभापति की सीट पर बैठाया।

उन्होंने कहा- मेरा प्रयास रहेगा कि सीकर नगर परिषद एरिया में रहने वाले हर एक नागरिक को नगर परिषद की सेवाओं/योजनाओं का लाभ मिल सके। बता दें कि इस बार खतीजा बानो ने वार्ड नंबर 16 से पार्षद का चुनाव जीता था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सभापति पद के लिए प्रत्याशी बनाया। जिसमें उन्होंने बीजेपी की कंचन को 17 वोटों से हराया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22