[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलझूलनी एकादशी पर बबाई में ठाकुरजी को जलविहार करवाया:सजी-धजी पालकियों में निकली शोभायात्रा, जोहड़ तट पर हुई महाआरती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

जलझूलनी एकादशी पर बबाई में ठाकुरजी को जलविहार करवाया:सजी-धजी पालकियों में निकली शोभायात्रा, जोहड़ तट पर हुई महाआरती

जलझूलनी एकादशी पर बबाई में ठाकुरजी को जलविहार करवाया:सजी-धजी पालकियों में निकली शोभायात्रा, जोहड़ तट पर हुई महाआरती

बबाई : जलझूलनी एकादशी के मौके पर बबाई क्षेत्र में ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली गई। सजी-धजी पालकियों में ठाकुरजी को जलविहार करवाया गया। सीताराम जी मंदिर गढ़ में पंडित वेदप्रकाश तिवाड़ी, नरसिंह मंदिर में पुजारी कैलाश शर्मा और पंडो वाले मंदिर से पंडित नंदलाल शास्त्री के सानिध्य में पालकिया मंदिरों से जलविहार को निकली

पालकियां गाजे-बाजे के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरीं। ये शोभायात्रा बबाई के पुरघोड़ा मंदिर के सामने बने प्राचीन जोहड़ के तट पर पहुंची। जोहड़ तट पर महंत गोपालदास एवं सभी पुजारियों द्वारा पालकियों में विराजमान देवी-देवताओं की सामूहिक महाआरती की गई। रास्ते में पड़ने वाले सभी मंदिरों में भी पालकियों की पूजा-अर्चना की गई।

इसके बाद सभी पालकियां अपने-अपने मंदिरों के लिए लौट गईं। इस दौरान कस्बे के लोगों ने पालकियों के नीचे से निकलकर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर शिक्षाविद रमाकांत तिवाड़ी, नवलकिशोर तिवाड़ी, मधुसूदन तिवाड़ी, राकेश सोनी, सुशील मावंडिया, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पवन तिवाड़ी, हरीराम पंसारी, उमेश पंसारी, महेंद्र पंसारी, अमित शर्मा, घनश्याम तिवाड़ी, जगदीश प्रसाद तिवाड़ी, मनीष अग्रवाल, इंद्र चंद तिवाड़ी, केसव पंडित, ओमप्रकाश पटवारी, कैलाश चंद्र सैनी, विश्वनाथ शर्मा, नरोत्तम टेलर, विनोद शेखावत सहित कई कस्बेवासी मौजूद रहे।

Related Articles