बिसाऊ नगरपालिका में भाजपा की जुलेखा खत्री उपाध्यक्ष निर्वाचित: कांग्रेस की सपना खटिक को एक वोट से हराया, 13-12 से हुआ फैसला
बिसाऊ नगरपालिका में भाजपा की जुलेखा खत्री उपाध्यक्ष निर्वाचित: कांग्रेस की सपना खटिक को एक वोट से हराया, 13-12 से हुआ फैसला
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बिसाऊ नगरपालिका में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की जुलेखा खत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी सपना खटिक को एक मत से हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। जुलेखा खत्री को 13 मत मिले, जबकि सपना खटिक को 12 मत प्राप्त हुए। नगरपालिका के 25 वार्डों में भाजपा के 13 और कांग्रेस के 12 पार्षद होने के कारण चुनाव में दोनों दलों के बीच सीधा मुकाबला रहा।
सुबह नामांकन, दोपहर में मतदान
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस प्रत्याशी सपना खटिक ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। सपना खटिक वार्ड नंबर 22 की पूर्व पार्षद के पति नेमीचंद खटिक की पत्नी हैं। वहीं भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 2 की पार्षद एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष हारुन खत्री की पत्नी जुलेखा खत्री ने नामांकन दाखिल किया।
दोपहर करीब 2:30 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले पार्षदों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन, निर्वाचन से जुड़े अधिकारी तथा नगरपालिका एवं आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी मौजूद रहीं।
कांग्रेस के पार्षद एक साथ मतदान केंद्र पहुंचे। इसके बाद भाजपा के पार्षद मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पवन कुमार धौलपुरिया और पूर्व पालिका अध्यक्ष हारुन खत्री के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। पालिका परिसर के बाहर दोनों दलों के समर्थकों में भी उत्साह नजर आया।

13-12 से जुलेखा खत्री की जीत
मतगणना में भाजपा प्रत्याशी जुलेखा खत्री को 13 और कांग्रेस प्रत्याशी सपना खटिक को 12 मत मिले। इस तरह जुलेखा खत्री एक मत के अंतर से निर्वाचित होकर बिसाऊ नगरपालिका की उपाध्यक्ष बनीं। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नारेबाजी कर खुशी जताई।
दोनों प्रत्याशियों के परिवारों का रहा है राजनीतिक जुड़ाव
जुलेखा खत्री के पति हारुन खत्री बिसाऊ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पुत्रवधू भी इस बार वार्ड नंबर 3 से पार्षद निर्वाचित हुई हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सपना खटिक के पति नेमीचंद खटिक वार्ड नंबर 22 से पूर्व पार्षद रह चुके हैं और वर्तमान में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
पानी, सीवरेज और जलभराव की समस्या दूर करने की प्राथमिकता
पूर्व पालिका अध्यक्ष हारुन खत्री ने कहा कि उनके पूर्व कार्यकाल में सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए गए थे। अब पानी और सीवरेज लाइन की समस्या का समाधान, युवाओं के लिए खेल मैदान उपलब्ध करवाना तथा वार्ड नंबर 6 स्थित गोचियों की बाड़ी में जमा गंदे पानी की निकासी उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
अध्यक्ष कांग्रेस, उपाध्यक्ष भाजपा
बिसाऊ नगरपालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अलग-अलग राजनीतिक दलों से हैं। वार्ड नंबर 7 से पार्षद सलमा सैयद कांग्रेस की ओर से नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं, जबकि वार्ड नंबर 2 से पार्षद जुलेखा खत्री भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष बनी हैं। ऐसे में नगरपालिका के नए बोर्ड में दोनों दलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच समन्वय के साथ विकास कार्यों और प्रशासनिक कामकाज आगे बढ़ाने की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395527


