[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के दिए निर्देश

व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के दिए निर्देश

सीकर : जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी एवं जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने सोमवार को खाटूश्यामजी नगर पालिका के नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मध्यनजर मतदान सामग्री एवं चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतदान सामग्री की उपलब्धता, सुरक्षित रख-रखाव एवं मतदान प्रक्रिया से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी मोदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराई जाए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा मतदान दलों को उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी खाटूश्यामजी कपिल उपाध्याय, थानाधिकारी इंद्राज मरोड़िया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles