सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई अहम निर्देश, नगर परिषद आयुक्त को नोटिस के निर्देश
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई अहम निर्देश: अनुपस्थित रहने पर नगर परिषद आयुक्त को नोटिस जारी करने के निर्देश
सीकर : अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर भावना शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जलभराव सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर नगर परिषद आयुक्त को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने नगर परिषद एवं नगर विकास न्यास को जयपुर रोड स्थित सर्किट हाउस के पास बरसाती पानी भरने की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
ब्लैक स्पॉट पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। रामूका बास सर्किल पर शाम के समय गलत दिशा से निकलने वाले वाहनों पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
धोद चौराहे पर सड़क सुरक्षा में बाधक विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर हटाने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए गए। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को शिक्षा विभाग के समन्वय से बाल वाहिनी चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
फ्लाईओवर और अतिक्रमण को लेकर भी निर्देश
भावना शर्मा ने तकनीकी प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद रीको मोड़ स्थित फ्लाईओवर को सीमारला मोड़ पर स्थानांतरित करने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिह्नित 34 अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करने तथा पीएम राहत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए। समिति सदस्य महावीर पुरोहित ने शहर के पार्कोटे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के संबंध में सुझाव दिए।
बैठक में सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, सीडीईओ किरण, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी रामावतार कुमावत, अधिशाषी अभियंता विद्युत संजीव पारीक, यातायात निरीक्षक मनोज भाटीवाड़, समिति सदस्य मदन लाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395504


