गनेड़ी के स्टूडेंट्स ने जीती अंडर-14 बॉक्सिंग प्रतियोगिता:स्टेट लेवल कॉम्पिटिशन के लिए किया क्वालीफाई, ग्रामीणों ने दी बधाई
गनेड़ी के स्टूडेंट्स ने जीती अंडर-14 बॉक्सिंग प्रतियोगिता:स्टेट लेवल कॉम्पिटिशन के लिए किया क्वालीफाई, ग्रामीणों ने दी बधाई
नेछवा : गनेड़ी के कक्षा 9वीं के छात्र मोहित दानोदिया ने अंडर-14 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। मोहित ने 34 से 36 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले को नॉकआउट पंच से जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। मोहित ने फाइनल मुकाबले में इस जीत के साथ उन्होंने सीकर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अलवर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली है।
मोहित की इस सफलता पर स्कूल परिवार, टीचर, पेरेंट्स, ग्रामीण और खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने कहा कि मोहित ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा से स्कूल और पूरे सीकर जिले का गौरव बढ़ाया है। मोहित के परिजनों और शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई है कि वह आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। मोहित को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2393907


