खाटूश्यामजी में चेयरमैन चुनाव का रिजल्ट अटका:कांग्रेसी पार्षद वोट डालने नहीं पहुंची; सीकर के 8 निकायों में कांग्रेस, 5 में भाजपा का बोर्ड
खाटूश्यामजी में चेयरमैन चुनाव का रिजल्ट अटका:कांग्रेसी पार्षद वोट डालने नहीं पहुंची; सीकर के 8 निकायों में कांग्रेस, 5 में भाजपा का बोर्ड
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर जिले के 13 निकायों में चेयरमैन चुनाव के बाद 12 निकायों की तस्वीर साफ हो गई है, जबकि खाटूश्यामजी में परिणाम अटक गया है। यहां कांग्रेस की एक पार्षद वोट डालने नहीं पहुंचीं, जिसके चलते चेयरमैन पद का फैसला नहीं हो सका।
सीकर नगर परिषद समेत जिले के 8 निकायों में कांग्रेस पार्टी के चेयरमैन बने हैं, तो वहीं फतेहपुर नगर परिषद समेत 5 निकायों के अध्यक्ष पद पर भाजपा का बोर्ड बना है। जिले की पलसाना नगर पालिका में भाजपा के नरेश कुमावत पहले ही निर्विरोध अध्यक्ष बन चुके हैं।
दरअसल, खाटूश्यामजी में सोमवार रात साढे़ 10 बजे तक चेयरमैन चुनाव को लेकर वोटिंग के लिए समय बढ़ा दिया गया है। वार्ड नंबर 10 की कांग्रेसी पार्षद लक्ष्मी देवी का वोट नहीं पड़ने के कारण रिजल्ट रोक दिया गया है। खाटूश्यामजी में नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से प्रेम देवी और कांग्रेस से विनिता पूनिया मैदान में हैं।
बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी प्रेम देवी, पार्षद लक्ष्मी देवी की सास लगती हैं। पार्षद लक्ष्मी देवी वोट डालने नहीं पहुंची हैं, ऐसे में अब भाजपा नेता गजानंद कुमावत और पवन पुजारी ने नगरपालिका के बाहर धरना शुरू कर दिया है। पार्षद लक्ष्मी देवी के ससुर सागर मल ने कांग्रेस पर लक्ष्मी देवी को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2389751


