रींगस में भाजपा का बोर्ड, अमित शर्मा बने पालिकाध्यक्ष:कांग्रेस के अशोक कुमावत को एक वोट से हराया, समर्थन में 18 वोट पड़े
रींगस में भाजपा का बोर्ड, अमित शर्मा बने पालिकाध्यक्ष:कांग्रेस के अशोक कुमावत को एक वोट से हराया, समर्थन में 18 वोट पड़े
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बन गया है। यहां भाजपा के अमित शर्मा मामा ने कांग्रेस के अशोक कुमार कुमावत को एक वोट से हरा दिया है। अमित शर्मा को कुल 18 वोट मिले हैं। रींगस में कुल 35 वार्ड हैं। इनमें से भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 5 और 19 निर्दलीयों ने पार्षद पद का चुनाव जीता था। सोमवार को पालिकाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई। इसमें भाजपा के अमित शर्मा मामा के पक्ष में कुल 18 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस के अशोक कुमार कुमावत के पक्ष में 17 ही वोट डले। ऐसे में रींगस नगर पालिकाध्यक्ष पद पर अमित शर्मा मामा एक वोट से विजयी रहे। अब 22 सितंबर को पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।

भाजपा की जीत पर विधायक सुभाष मील खंडेला को कंधों पर बैठाकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर, साफा बांधकर और मिठाई खिलाकर आभार जताया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, सुरेश मील, रमेश जांगू, ठेकेदार ओमप्रकाश बावलिया, देवेंद्र माहेश्वरी, नीमेड़ा सरपंच मोतीराम गढवाल, लालचंद मीणा जयरामपुरा, हरलाल बिजारनियां ढाल्यास, रिछपाल सिंह लांपुवा, चौथमल नेहरा, राजेंद्र भातरा, विष्णु चूलेट सहित कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
दूसरी बार भाजपा का बोर्ड बना
रींगस में दूसरी बार भाजपा का बोर्ड बना है। 5 दिसंबर 1974 को ग्राम पंचायत रींगस को नगर पालिका बनाया गया था। इससे पहले 2005 में पहली बार भाजपा का बोर्ड बना था, तब बोदूराम कुमावत पहले भाजपा पालिका अध्यक्ष बने थे। अब दूसरी बार अमित शर्मा मामा नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए हैं। इस जीत पर भाजपा मंडल ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। विधायक सुभाष मील खंडेला ने कहा कि जनता से वादा किया था कि कस्बेवासियों की निस्वार्थ सेवा के लिए सामान्य परिवार के व्यक्ति को पालिकाध्यक्ष बनाउंगा। और अमित शर्मा मामा को पालिकाध्यक्ष पद पर विजयी होने से वादा पूरा हुआ।
विधायक मील को कंधों पर बैठाकर मनाया जश्न
अमित शर्मा मामा के समर्थकों ने विधायक सुभाष मील खंडेला को कंधों पर बैठाकर जश्न मनाया। इस दौरान सुभाष मील जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनको उनकी गाड़ी तक लेकर गए। इसके बाद विधायक मील को फूल मालाएं व साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर आभार जताया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2389724


