लोयल में बाबा रामदेव धाम में दो दिवसीय मेला:कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम, 21 हजार की कुश्ती बराबरी पर
लोयल में बाबा रामदेव धाम में दो दिवसीय मेला:कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम, 21 हजार की कुश्ती बराबरी पर
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के लोयल गांव में स्थित लोक देवता बाबा रामदेव धाम में दो दिवसीय वार्षिक मेले की शुरुआत हुई। यह मेला सोमवार से महंत सतपाल दास महाराज के सानिध्य और पूरे गांव के सहयोग से शुरू हुआ। महंत सतपाल दास महाराज ने बताया कि सुबह 5:15 बजे बाबा रामदेव जी की अखंड ज्योत जलाई गई और महाआरती के साथ मेले का उद्घाटन किया गया।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई और श्रद्धालुओं के लिए कतार की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगीं। उन्होंने खीर, चूरमा, नारियल और मोदक का भोग भी चढ़ाया।मेले में महिलाओं ने घरेलू सामान, श्रृंगार सामग्री सहित कई चीजें खरीदीं। बच्चों ने अलग-अलग झूलों का मजा लिया। खरीदारी और खाने-पीने की वजह से मेला परिसर में दिनभर रौनक बनी रही।
आम सूचना अधिकारी महेश सैनी ने बताया कि सुरक्षा के लिए एएसआई भरत सिंह के नेतृत्व में 3 एएसआई और 20 पुलिस जवान तैनात किए गए थे। पुलिस के साथ नवयुवक मंडल के सदस्य भी सुरक्षा व्यवस्था में मदद कर रहे थे। विकास काजला ने बताया कि नवयुवक मंडल के 200 सदस्यों ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था संभाली। नवयुवक मंडल के युवा मेले की अलग-अलग व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे थे।
मेले में दोपहर 3 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता रखी गई। यह प्रतियोगिता मेला कमेटी और गांववालों के सहयोग से हुई। प्रशासक महेंद्र काजला और मेला समिति के अध्यक्ष सूबेदार शीशराम काजला ने इसकी अध्यक्षता की। विधायक ईजी. धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि थे।
प्रतियोगिता में महिला और पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। हरियाणा, राजस्थान सहित कई जगहों से आए पहलवानों ने कुश्ती में अपना दम दिखाया। विजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता का आखिरी मुकाबला 21 हजार रुपये का था, जो सचिन पहलवान जमालपुर और सुमित पहलवान दिल्ली के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कड़े मुकाबले के बाद कुश्ती बराबरी पर खत्म हुई।
प्रतियोगिता में मास्टर हंसराम काजला, पीटीआई गुलजारी खान और पीटीआई मंगेज सिराधना ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर बलबीर काजला, सुभाष काजला, इंद्र काजला, सुरेंद्र काजला, प्रमेंद्र काजला, डॉ. मुकेश दाधीच, हवलदार हंसराम लाम्बा, सुमेर चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2389615


