[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पपुरना में बंदरों के आतंक से लोग परेशान:अब तक 15 लोगों को किया घायल, प्रशासन से पकड़ने का अभियान चलाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

पपुरना में बंदरों के आतंक से लोग परेशान:अब तक 15 लोगों को किया घायल, प्रशासन से पकड़ने का अभियान चलाने की मांग

पपुरना में बंदरों के आतंक से लोग परेशान:अब तक 15 लोगों को किया घायल, प्रशासन से पकड़ने का अभियान चलाने की मांग

बबाई : बबाई क्षेत्र के पपुरना गांव में लाल मुंह के बंदरों के हमले से करीब 15 ग्रामीण घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है। एडवोकेट निरंजन लाल सैनी के नेतृत्व में गांव के वार्ड 3 में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सैनी ने बताया कि पिछले एक साल से बंदरों का आतंक बना हुआ है।

ग्रामीणों ने कई बार पंचायत को शिकायत दी है। बीते 16 जनवरी को रात्रि चौपाल में कलेक्टर के सामने भी यह मामला उठाया गया था। तब कलेक्टर ने कहा था कि बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों की है। उन्होंने पपुरना के सरपंच और ग्राम सेवक को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

ग्रामीणों का कहना है कि अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। कॉलेज छात्रा जिया कुमारी योगी ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय दादी गीता देवी पर बंदर ने हमला किया था। इस हमले में उनके पैर और रीढ़ की हड्डी में चोटें आई हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, बंदर रास्ते में लोगों से सामान छीन लेते हैं। वे घरों में घुसकर काफी नुकसान कर देते है एवं फ्रिज से खाने का सामान भी ले जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।

Related Articles