सिंघाना में आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित:डॉक्टरों ने आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के फायदे बताए, निशुल्क दवाएं भी बांटी
सिंघाना में आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित:डॉक्टरों ने आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के फायदे बताए, निशुल्क दवाएं भी बांटी
सिंघाना : सिंघाना में आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के तहत सोमवार को ब्लॉक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें डॉक्टरों ने आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेद के महत्व के बारे में बताया। उन्हें दैनिक जीवन में आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
चिकित्साप्रभारी डॉ. सुनील कनोडिया के निर्देश पर मरीजों की जांच की गई। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी गई। डॉक्टरों ने आयुर्वेद की दिनचर्या और ऋतुचर्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित दिनचर्या, मौसम के अनुसार खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
शिविर में लोगों को आयुर्वेदिक तरीके को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। शिविर के दौरान स्टाफ सदस्य दीपक ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच की।
जांच के बाद मरीजों को जरूरत के हिसाब से सलाह दी गई। अस्पताल में उपलब्ध दवाएं भी निशुल्क बांटी गईं, जिससे मरीजों को फायदा हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी जांच करवाई और डॉक्टरों से सलाह ली। डॉ. धर्मपाल खोवाल और डॉ. राकेश योगी ने शिविर में अपनी सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2389606


