[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बावड़ी में खड़े डंपर से 120 लीटर डीजल चोरी:बाइक और कार के टायरों के निशान मिले, 12 हजार का नुकसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बावड़ी में खड़े डंपर से 120 लीटर डीजल चोरी:बाइक और कार के टायरों के निशान मिले, 12 हजार का नुकसान

बावड़ी में खड़े डंपर से 120 लीटर डीजल चोरी:बाइक और कार के टायरों के निशान मिले, 12 हजार का नुकसान

जाजोद : नेशनल हाईवे 52 पर बावड़ी बस स्टैंड पर मिट्टी भरने के काम में लगे एक डंपर से करीब 120 लीटर डीजल चोरी हो गया। यह घटना सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। चोरी की जगह पर डंपर के पास बाइक के टायरों के निशान मिले हैं। वहीं, डंपर से थोड़ी दूरी पर कार के टायरों के निशान भी देखे गए।

डंपर चालक शंकरलाल ने बताया कि वह बावड़ी और आसपास के इलाकों में मिट्टी भरने का काम करता है। शनिवार शाम को उसने डंपर में करीब 120 लीटर डीजल भरवाया था। इसके बाद डंपर को तय जगह पर खड़ा करके वह घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह डंपर के पास पहुंचा, तो उसमें से डीजल गायब मिला। चोर रात में डंपर के डीजल टैंक के नीचे से बोल्ट खोलकर डीजल चुरा ले गए।

शंकरलाल ने बताया कि शायद चोर रात को चोरी करने के लिए बाइक और कार से आए थे। वे डंपर से डीजल चुराने के बाद उसे बाइक पर रखकर थोड़ी दूर ले गए और फिर कार में डालकर फरार हो गए। इस चोरी से करीब 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

Related Articles