[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक से बचने की कोशिश में सड़क पर गिरे दंपती:महिला की मौत, पति गंभीर घायल; पाटन बाइपास पर हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

ट्रक से बचने की कोशिश में सड़क पर गिरे दंपती:महिला की मौत, पति गंभीर घायल; पाटन बाइपास पर हुआ हादसा

ट्रक से बचने की कोशिश में सड़क पर गिरे दंपती:महिला की मौत, पति गंभीर घायल; पाटन बाइपास पर हुआ हादसा

पाटन : पाटन में ट्रक से बचने के चक्कर में बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गए। घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोट आ गई। इससे महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर घायल हो गया। हादसा पाटन बाईपास जीडी हॉस्पिटल के पास रविवार को हुआ।

जानकारी के अनुसार भूपसैड़ा निवासी लाली देवी और उनके पति मातादीन यादव मोटरसाइकिल से सुंदरदास से अपने गांव जा रहे थे। बाईपास पर सामने से आए एक ट्रक से बचने की कोशिश में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में लाली देवी के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को पाटन के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने लाली देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वहीं, घायल मातादीन यादव का इलाज चल रहा है। पाटन पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान भूपसैड़ा निवासी लाली देवी पत्नी मातादीन यादव के रूप में हुई है।

Related Articles