[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दांतारामगढ़ में गैस लीक से रसोई में आग, महिला झुलसी:जयपुर रेफर, चाय बनाते समय हुआ हादसा; कमरे की चौखट-रोशनदान भी टूटे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

दांतारामगढ़ में गैस लीक से रसोई में आग, महिला झुलसी:जयपुर रेफर, चाय बनाते समय हुआ हादसा; कमरे की चौखट-रोशनदान भी टूटे

दांतारामगढ़ में गैस लीक से रसोई में आग, महिला झुलसी:जयपुर रेफर, चाय बनाते समय हुआ हादसा; कमरे की चौखट-रोशनदान भी टूटे

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़का चारणवास गांव में रसोई में गैस लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में चाय बना रही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए सीकर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे जयपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, भानाराम बरवड़ के घर पर उनकी पुत्रवधू मंगली देवी पत्नी लालचंद सुबह चाय बनाने रसोई में गई थीं। इसी दौरान गैस लीक हुई और अचानक आग लग गई। मंगली देवी आग की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

आग लगने के बाद कमरे में गैस का दबाव बढ़ गया। इससे कमरे की चौखट टूटकर बाहर गिर गई और रोशनदान भी नीचे आ गया। इस अचानक हुई घटना से घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत महिला को इलाज के लिए सीकर पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलने पर दांतारामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। गैस एजेंसी के संचालक ने भी मौके पर जाकर हालात देखे और गैस लीकेज की जांच की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles