[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा से बाबा रामदेव मंदिर के लिए पैदल यात्रा रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोठड़ा से बाबा रामदेव मंदिर के लिए पैदल यात्रा रवाना

गोठड़ा से बाबा रामदेव मंदिर के लिए पैदल यात्रा रवाना

खेतड़ी नगर : ग्राम पंचायत गोठड़ा स्थित गोसाई मंदिर से बाबा रामदेव की पैदल यात्रा ध्वज के साथ लॉयल मंदिर के लिए रवाना हुई। यात्रा रवाना होने से पहले मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के जयकारों के साथ पैदल यात्रा शुरू की।

यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के मुख्य अतिथि हरिराम गोठड़ा, सरपंच प्रत्याशी रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और यात्रा को रवाना किया। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।

यात्रा में भगत दिलीप कुमार के साथ बंटी, मुकेश कुमार, रवि कुमार, राजकुमार, अभिषेक, हीरालाल, राहुल, प्रदीप और खेलीराम मास्टर सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। महिलाओं में गीता देवी, विद्या देवी, भगवानी, भगवती, बनारसी, शांति, सुनीता और सरोज सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 

Related Articles