उदयपुरवाटी की न्यू सब्जी मंडी में घुसा कब्र बिज्जू, मचा हड़कंप
रिहायशी कॉलोनी में अचानक दिखा जंगली जानवर, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे की न्यू सब्जी मंडी स्थित रिहायशी कॉलोनी में सोमवार को एक जंगली जानवर के घुस आने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में कब्र बिज्जू (बूच) को घूमते देखा तो क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद जानवर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। जानवर के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली।
सुरक्षित रेस्क्यू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस
वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, जंगली जानवर के रिहायशी इलाके में पहुंचने से मोहल्ले के लोगों में डर का माहौल बन गया था। हालांकि, समय रहते टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2521712


