[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शुरू:जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमें ले रहीं हिस्सा, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शुरू:जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमें ले रहीं हिस्सा, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

बबाई में 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शुरू:जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमें ले रहीं हिस्सा, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

बबाई : बबाई कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के देखरेख में 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग विद्यालयों से टीमें हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भामाशाह कैलाश चंद सैनी थे। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र कुमार सुरोलिया, डॉ. रामकुमार सिराधना, सुरेंद्र अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य नोरंगलाल सैनी, शिक्षाविद रामेश्वर लाल खटाणा और भामाशाह महावीर प्रसाद सैनी मौजूद रहे।

प्राचार्य रामनिवास जाखड़ और द्वितीय प्राचार्य रीना शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक मधुसूदन शर्मा और रमाकांत तिवाड़ी ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर और स्काउट गाइड का ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एडवोकेट सुरेंद्र अग्रवाल, प्रहलाद रॉय सैनी, गोकुल चंद सैनी, अजय भार्गव, पंच मनोज सैन, विद्यालय का पूरा स्टाफ और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Related Articles