[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में गोगाजी महाराज का जागरण:उदासर बीदावतान कलाकारों ने सुनाई जीवन गाथा, देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में गोगाजी महाराज का जागरण:उदासर बीदावतान कलाकारों ने सुनाई जीवन गाथा, देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सरदारशहर में गोगाजी महाराज का जागरण:उदासर बीदावतान कलाकारों ने सुनाई जीवन गाथा, देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सरदारशहर : सरदारशहर के उदासर बीदावतान में वीर गोगाजी महाराज का जागरण हुआ। यह जागरण भक्त प्रेमचंद नायक के सानिध्य में आयोजित किया गया। मुख्य गायक कलाकार सांवरमल सारण और साहबराम उड़सर ने गोगाजी महाराज की जीवन गाथा सुनाई। उन्होंने गोगाजी महाराज की जीवन लीलाओं और उनके आदर्शों के बारे में बताया।

जागरण में गोगाजी महाराज की शिक्षाओं और धार्मिक आस्था से जुड़ी कहानियों के जरिए श्रद्धालुओं को संदेश दिया गया। उन्हें सदाचार और गोगाजी महाराज के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर गांव के संत शिवनाथजी महाराज, रामेश्वरलाल कड़वासरा, जोराराम सारण, सोहनराम, दौलतराम, हरिराम, राकेश, रामकरन, ताराचंद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने वीर गोगाजी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा जताई।

Related Articles