खेतड़ी नगर में रामलीला महोत्सव को लेकर बैठक:कमेटी का गठन, सवाईसिंह सिराधना अध्यक्ष नियुक्त, दस दिवसीय आयोजन की तैयारी
खेतड़ी नगर में रामलीला महोत्सव को लेकर बैठक:कमेटी का गठन, सवाईसिंह सिराधना अध्यक्ष नियुक्त, दस दिवसीय आयोजन की तैयारी
खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर की सनातन धर्म समिति ने दस दिवसीय रामलीला महोत्सव को लेकर एक बैठक की। इस दौरान रामायण की पूजा-अर्चना कर रामलीला महोत्सव की शुरुआत की गई। साथ ही, सबकी सहमति से रामलीला कमेटी का गठन भी किया गया।
बैठक की अध्यक्षता श्री सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना ने की। सवाईसिंह सिराधना, अभिषेक पारीक, राजेश डांढेल, श्यामसिंह चौहान और राजकुमार टेलर मुख्य यजमान रहे। पंडित जितेंद्र शर्मा ने रामचरित मानस की पूजा-अर्चना कर रामलीला की रिहर्सल शुरू करवाई।
सनातन धर्म समिति के महामंत्री अभिषेक पारीक ने बताया कि रामलीला कमेटी में केसीसी के कार्यकारी निदेशक पुरुषोत्तम दास बोहरा को संरक्षक बनाया गया है। सवाईसिंह सिराधना अध्यक्ष, राजेश डाढेल उपाध्यक्ष और अभिषेक पारीक महामंत्री नियुक्त हुए हैं। ललित मोहन जोशी और श्यामसिंह चौहान को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।
कमेटी के अन्य सदस्यों में मनीष गवई, विपिन शर्मा, सुनील कटेवा, प्रवीण कुमार और पंकज सिंह शामिल हैं। विकास को मीडिया प्रभारी, संतोष बारीक को खजांची और राजेश दोचानिया को सहायक खजांची बनाया गया है। घनश्यामदास मुखी, मातादीन शर्मा, राधाकृष्ण और राजेश दोचानिया पेमेंट कलेक्शन का काम देखेंगे।
आलोक जैदिया, रमेश कुमार, अरविंद और श्रवण सैन रावण दहन के इंचार्ज होंगे। श्यामसिंह चौहान, विकास और आलोक जैदिया फील्ड मार्शल की जिम्मेदारी संभालेंगे। राजकुमार जलंद्रा मुख्य डायरेक्टर, सवाईसिंह डायरेक्टर और संजय जिंदड़ कल्चरल मिनिस्टर नियुक्त हुए हैं। नेमीचंद और नरेश मीणा सहायक डायरेक्टर, मुरारीलाल कर्मचंदानी म्यूजिक डायरेक्टर, एनके कौशिक मेकअप डायरेक्टर और अमीलाल जांगिड़ सहायक मेकअप डायरेक्टर बनाए गए हैं। विजेश शर्मा स्टोर इंचार्ज, महेश शर्मा सहायक स्टोर इंचार्ज और विमल शर्मा संचालक होंगे।
इस दौरान कलाकारों ने रामचरित मानस की पूजा-अर्चना कर रामलीला मंचन की रिहर्सल शुरू की। मौके पर गिरजा शंकर, राजेश नारवाल, हरीश शर्मा, सतीश, आनंद शर्मा और डब्बू सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384037

