खेतड़ी नगर में केसीसी परिसर में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत:अधिकारियों-कर्मचारियों ने की सफाई, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया
खेतड़ी नगर में केसीसी परिसर में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत:अधिकारियों-कर्मचारियों ने की सफाई, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया
खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर के केसीसी प्रोजेक्ट के प्रशासन भवन परिसर में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हुई। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। केसीसी के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
कार्यकारी निदेशक ने पौधारोपण और सफाई कर की शुरुआत
केसीसी के कार्यकारी निदेशक पुरषोतम दास बोहरा ने पौधारोपण और सफाई करके अभियान की शुरुआत की। मुख्य अतिथि के तौर पर बोहरा ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ अभियान तक ही न रहे, बल्कि इसे रोज की आदत और जिम्मेदारी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हर कोई अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के इलाके में लगातार सफाई रखे, तो पूरे क्षेत्र को स्वच्छ रखा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे खुद सफाई की पहल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
बोहरा ने बताया कि साफ-सफाई के साथ पर्यावरण को बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के साथ उनकी लगातार देखभाल करना जरूरी है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया गया हर पौधा पर्यावरण को बचाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के बाद उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए, तभी अभियान का असली मकसद पूरा होगा।
इस दौरान केसीसी के महाप्रबंधक (खोज) वीके इंद्रा, महाप्रबंधक (बिजली) एस. गुहा, विपिन शर्मा, डॉ. दीपिका खुराना, वीबी गुप्ता, मनीष गवई, मयूख चटर्जी, भूपेश बंबोरिया, नागेश राजपुरोहित, विनायक साहू, गरुड़ा रामूजी, देवेंद्र वर्मा, मुन्नालाल जैदिया, घनश्याम, आनंद पांडे और शेरसिंह निर्वाण सहित कई अधिकारी व कर्मचारी सफाई अभियान में शामिल हुए। उन्होंने पौधारोपण कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384037

