बुहाना मे कांग्रेस पार्षद को जबरदस्ती ले जाने का आरोप:परिजनों ने बंधक बनाने की जताई आशंका, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
बुहाना मे कांग्रेस पार्षद को जबरदस्ती ले जाने का आरोप:परिजनों ने बंधक बनाने की जताई आशंका, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
बुहाना : झुंझुनूं जिले के बुहाना में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते पार्षद सुनील कुमार सिहोड़िया के लापता होने का मामला सामने आया है। उनके परिजनों ने आशंका जताई है कि उन्हें जबरन बंधक बनाया गया है।पार्षद सुनील कुमार के पिता सुभाष चंद्र ने एसडीएम को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को जबरन ले जाया गया और बंधक बना लिया गया है।
वार्ड 5 से कांग्रेस के टिकट पर बने थे पार्षद
शिकायत के मुताबिक, सुनील कुमार वार्ड 5 से कांग्रेस के पार्षद चुने गए थे। परिवार का आरोप है कि 16 सितंबर को नगरपालिका कार्यालय में चेयरमैन पद के नामांकन के दौरान वह कुछ लोगों से मिले थे। उन लोगों ने सुनील को चेयरमैन बनाने का भरोसा दिया और अपने साथ ले गए।
इसके बाद से सुनील कुमार का परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि राजनीतिक फायदे के लिए और अपने पक्ष में वोट डलवाने के लिए सुनील को जबरन कब्जे में रखा गया है। परिवार का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने कुछ लोगों से सुनील के बारे में पूछा, तो उन्हें बताया गया कि वह बीकानेर में हैं और अभी उन्हीं के कब्जे में हैं।
एसडीएम से की शिकायत
पार्षद के पिता सुभाष चंद्र की शिकायत पर एसडीएम शकुंतला ने बुहाना पुलिस थाने को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने थानाधिकारी को मामले के तथ्यों की जांच कर जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
बंधक बनाने की जताई आशंका
एसडीएम ने अपने पत्र में कहा है कि सुनील कुमार सिहोड़िया को जबरन बंधक बनाने की आशंका जताई गई है। उनकी तलाश के लिए वारंट जारी करने का भी निवेदन किया गया है। इस मामले को लेकर विधायक श्रवण कुमार ने भी परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली है। थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्षद की तलाश कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2384041

