बनबीरवाला में बाबा भर्तरी का विशाल मेला भरा
21 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी 7,500 रुपए की कबड्डी में छितरोली विजेता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम शिमला रवाँ के बीच स्थित बनबीरवाला में शनिवार को बाबा भर्तरी का विशाल मेला भरा। मेले में आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही बाबा भर्तरी के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दिन चढ़ने के साथ मंदिर परिसर और मेला स्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई। मेले में धार्मिक आयोजन के साथ कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। कुश्ती देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे। अखाड़े में पहलवानों ने एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार दांव-पेच आजमाए। मुकाबलों के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
21 हजार रुपए की कुश्ती बराबरी पर छूटी
मेले की प्रमुख कुश्ती सचिन जमालपुर और कपिल भवाड़ी के बीच हुई। 21 हजार रुपए की इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। काफी देर तक चले रोमांचक मुकाबले के बावजूद दोनों में से कोई भी पहलवान दूसरे को चित नहीं कर सका। आखिरकार कुश्ती बराबरी पर छूटी। मुकाबले के दौरान अखाड़े के चारों ओर दर्शकों की भीड़ लगी रही और लोग पहलवानों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।
7,500 रुपए की कबड्डी में छितरोली विजेता
मेले में 7,500 रुपए की कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें सतनाली और छितरोली की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले के बाद छितरोली की टीम विजेता रही। कबड्डी मुकाबले को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विधायक रहे मुख्य अतिथि, 10 लाख रुपए की घोषणा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर रहे। उन्होंने बाबा भर्तरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए विधायक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। विधायक ने आयोजन से जुड़े लोगों और ग्रामीणों को मेले की शुभकामनाएं दीं। कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। कुश्ती के विजेताओं को क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र यादव शिमला, विपिन विक्रम शिमला, पूर्व सरपंच मोहर सिंह, रामनिवास, सुल्तान सरपंच, कैप्टन केसरदेव, सत्येंद्र बाबूजी, शिवदत्त शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल यादव, विजेंद्र अवाना ने विजेताओं को सम्मानित किया। मेले में मंदिर में दर्शन के अलावा ग्रामीणों ने विभिन्न दुकानों और अन्य गतिविधियों का भी आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्ग के लोग मेले में शामिल हुए। धार्मिक आस्था और खेल प्रतियोगिताओं के कारण बनबीरवाला में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बाबा भर्तरी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2383859
