‘एक शाम गौ माता के नाम’ कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन
26 सितंबर को बिसाऊ स्थित आपणी गौशाला में होगा कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : आगामी 26 सितंबर को आपणी गौशाला, बिसाऊ (गौ उपचार केंद्र) में आयोजित होने वाले ‘एक शाम गौ माता के नाम’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में आपणी गौशाला, बिसाऊ से कमल जोशी, राकेश कुमावत एवं किशन सोनी उपस्थित रहे। कवि हरीश हिंदुस्तानी ने बताया कि 26 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में गायिका सीमा मिश्रा एवं प्रसिद्ध गोसेवक कवि ओमप्रकाश मुंडेल का सानिध्य प्राप्त होगा।
इस अवसर पर शिवरतन मुरारका, महेश मिश्रा, कमल किशोर पंवार, गोसेवक भैरू सिंह शेखावत, सीताराम, सूर्यप्रकाश पीपलवा, पंकज सैनी, यश मिश्रा, मनोज सोनी, पुजारी केतन शर्मा, सीताराम धोड़ेला, रामस्वरूप अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, नरेंद्र सैनी, मनोज शर्मा सहित अनेक गोसेवक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से 26 सितंबर को आपणी गौशाला, बिसाऊ पहुंचकर ‘एक शाम गौ माता के नाम’ कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2383859
