चूरू नगर परिषद में भाजपा बोर्ड के गठन का दावा मजबूत, 34 पार्षदों के साथ विधायक और सभापति प्रत्याशी ने दिखाई एकजुटता
चूरू नगर परिषद में भाजपा बोर्ड के गठन का दावा मजबूत, 34 पार्षदों के साथ विधायक और सभापति प्रत्याशी ने दिखाई एकजुटता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद में बोर्ड गठन को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे कयासों और चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने पार्षदों की एकजुटता का प्रदर्शन किया है। भाजपा विधायक हरलाल सहारण और सभापति पद के प्रत्याशी विनय गोयनका ‘शेरू’ ने 34 पार्षदों के साथ सामूहिक बैठक कर एकजुटता का संदेश दिया।
बैठक के फोटो और वीडियो सामने आने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह है। पिछले दिनों पार्षदों में कथित गुटबाजी और क्रॉस वोटिंग को लेकर राजनीतिक चर्चाएं चल रही थीं। ऐसे में 34 पार्षदों का एक साथ नजर आना भाजपा की ओर से शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
बैठक में पार्षदों ने सभापति प्रत्याशी विनय गोयनका ‘शेरू’ के समर्थन की बात कही। साथ ही शहर के विकास और बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प जताया।
विधायक बोले- पार्षद पूरी तरह एकजुट
भाजपा विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू की जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, पार्टी उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पार्षद एकजुट और अनुशासित हैं तथा विकास के मुद्दे पर मिलकर काम करेंगे।
सभापति प्रत्याशी विनय गोयनका ‘शेरू’ ने पार्षदों और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य चूरू शहर के विकास के साथ बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। 34 पार्षदों के एक साथ आने के बाद भाजपा ने नगर परिषद में अपने पक्ष में संख्या बल होने का संदेश दिया है। अब सभापति चुनाव में यह एकजुटता किस रूप में सामने आती है, इस पर सभी की नजरें हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2383859
