[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 21 सितंबर से निःशुल्क जयपुर फुट व कैलिपर्स शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 21 सितंबर से निःशुल्क जयपुर फुट व कैलिपर्स शिविर

चूरू में 21 सितंबर से निःशुल्क जयपुर फुट व कैलिपर्स शिविर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : लायंस क्लब चूरू एवं महावीर सेवा सदन, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद दिव्यांगजनों के लिए 21 से 26 सितंबर तक निःशुल्क जयपुर फुट एवं कैलिपर्स शिविर आयोजित होगा। शिविर रामगढ़िया दरवाजा स्थित दादू भवन में प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक लगाया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।

शिविर में पोलियो, दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से दिव्यांग हुए जरूरतमंदों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर और कैलिपर्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही पहले से लगे कृत्रिम अंग या कैलिपर्स के टूट-फूट जाने अथवा फिटिंग में परेशानी होने पर उनकी जांच, मरम्मत और दोबारा उचित फिटिंग की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी।

क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सचिव महेंद्र कुमार धानुका और शिविर प्रभारी सुनील रंजन टकणेत ने क्षेत्र के जरूरतमंद दिव्यांगजनों से समय रहते पंजीकरण करवाकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles