[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झारिया गोगाजी धाम में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ, गोगा नवमी पर उमड़ेगी भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झारिया गोगाजी धाम में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ, गोगा नवमी पर उमड़ेगी भीड़

झारिया गोगाजी धाम में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ, गोगा नवमी पर उमड़ेगी भीड़

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती झारिया गांव स्थित सिद्धपीठ गोगाजी धाम में शनिवार को दो दिवसीय च्यानण गोगा मेले का शुभारंभ हुआ। धाम के भगत ओमप्रकाश स्वामी ने गोगा महाराज की ज्योत प्रज्वलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। रविवार को गोगा नवमी के अवसर पर मुख्य मेला भरेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

धाम के कार्यकर्ता कैलाश चंद्र नवहाल ने बताया कि मेले में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ धाम के बाहर पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, नारियल चढ़ाने की सुविधा और प्रवेश द्वार के पास पेयजल की व्यवस्था की गई है। मेला परिसर में अस्थायी दुकानों का आवंटन भी किया जा रहा है।

बताया गया कि जिले की करीब 125 गोगामेड़ियों के भगत अपने-अपने निशानों के साथ धाम पहुंचकर धोक लगाते हैं। चूरू सहित आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु परिवार सहित गोगा महाराज के दरबार में पहुंचकर मन्नत मांगते हैं। मेले की व्यवस्थाओं में झारिया, चूरू, खांसोली और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों कार्यकर्ता सेवाएं दे रहे हैं। मेला समिति ने श्रद्धालुओं से शांति, अनुशासन और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles