छाजुसर में स्व. सुरेंद्र खीचड़ की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
उद्घाटन मैच में छाजुसर ने हरियाणा को तीन अंकों से हराया, मुख्य अतिथि तनवीर खान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : ग्राम छाजुसर में स्व. सुरेंद्र खीचड़ (पीटीआई) की पुण्य स्मृति में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं युवा नेता तनवीर खान ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तनवीर खान ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्व. सुरेंद्र खीचड़ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और पूरी ईमानदारी के साथ मुकाबले में उतरने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच छाजुसर और हरियाणा के बीच खेला गया। मुकाबला शुरू से ही रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में छाजुसर की टीम ने हरियाणा को तीन अंकों से हराकर उद्घाटन मैच अपने नाम किया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट नासिर खान, विक्की कस्वां, आसिफ खान, राकेश शर्मा और साजिद खान मौजूद रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों में हरचंद खीचड़, लालचंद, प्रताप खीचड़, नंदराम मेघवाल, भंवरलाल स्वामी, महिपाल चाहर, प्रभु छाजुसर, हनुमान शर्मा और विजय दास स्वामी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने शिरकत की।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई नामी टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए रेफरी, स्कोरर और खेल मैदान की आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
उद्घाटन सत्र के अंत में आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि तनवीर खान सहित अन्य अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2383853
