बूंटिया में बालक नाथ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
सीकर की टीम ने चूरू को हराकर जीता खिताब, तनवीर खान ने विजेता और उपविजेता टीम को किया पुरस्कृत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बूंटिया गांव में आयोजित श्री बाबा बालक नाथ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ युवा नेता तनवीर खान मुख्य अतिथि रहे। उनकी मौजूदगी में फाइनल मुकाबला खेला गया और विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का आयोजन श्री निरंजन नाथ महाराज के आशीर्वाद से किया गया।
फाइनल मुकाबला सीकर और चूरू की टीमों के बीच खेला गया। सीकर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए, जबकि चूरू की अगुना मोहल्ला टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 87 रन पर आउट हो गई। इस तरह सीकर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में खेले गए मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए तनवीर खान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार 111 रुपए नकद और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 51 हजार 111 रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सहित अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता के लिए यही पुरस्कार राशि प्रतियोगिता के शुभारंभ के समय भी घोषित की गई थी।

समारोह की अध्यक्षता निरंजन नाथ महाराज ने की। इस दौरान सरपंच बंशीधर मेघवाल, उपसरपंच सोनू जोगी, पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल कस्वां, हनुमान राम कस्वां, मोहर सिंह, डॉ. रामचंद्र प्रजापत, दिलीप स्वामी, बशीर खान, रामचंद्र लाखाऊ, ओमप्रकाश पूनिया, प्रेम सिंह तंवर, मनीराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि तनवीर खान सहित अतिथियों, सहयोगियों आसिफ खान, एडवोकेट नासिर खान, राकेश शर्मा, विक्की कस्वां, जाबिर खान, साजिद खान तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2383848
