27वीं रैंक के साथ ईशांत सिंह महला का SAU में बीटेक कंप्यूटर साइंस में चयन
27वीं रैंक के साथ ईशांत सिंह महला का SAU में बीटेक कंप्यूटर साइंस में चयन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : घीसा की ढाणी डूमरा निवासी ईशांत सिंह महला ने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU), नई दिल्ली में बीटेक कंप्यूटर साइंस में 27वीं रैंक हासिल कर प्रवेश प्राप्त किया है। ईशांत का 18वां जन्मदिन 20 सितंबर को है और यह उपलब्धि उनके लिए जन्मदिन के तोहफे के रूप में आई है।
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के मैदानगढ़ी में स्थित है और इसका संचालन सार्क के सदस्य देशों की सरकारों द्वारा किया जाता है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए किसी प्रकार का आरक्षण नहीं है।
ईशांत ने कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल झुंझुनूं से की। उन्हें सैनिक स्कूल में प्रवेश के दौरान चौथी रैंक प्राप्त हुई थी। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रुचि के चलते उन्होंने एनडीए के बजाय कंप्यूटर साइंस को अपना लक्ष्य बनाया। उनके साथ पढ़ने वाले आठ कैडेट्स का एनडीए में चयन हुआ है।
सैनिक स्कूल में अध्ययन के दौरान ईशांत दो बार शतरंज में राज्य स्तर पर खेल चुके हैं। उन्होंने निबंध प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा (STSE) और महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा में मेरिट में स्थान बनाया।
ईशांत के पिता उम्मेद सिंह महला शिक्षा अधिकारी तथा माता कांता कुमारी अध्यापिका हैं। उनकी बड़ी बहन मेघा दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में राजनीति विज्ञान ऑनर्स के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हैं।
ईशांत अपने नाना सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक बीरबल सिंह दत्तूसलिया कसेरू, दादा सेवानिवृत्त राजस्थान रोडवेज फोरमैन पोकरमल महला और छोटे दादा चौधरी रामधन सिंह महला को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। वे वैज्ञानिक निकोला टेस्ला, आईआईटी कोचिंग के संस्थापक वी.के. बंसल और 2002 के आईआईटी टॉपर डूंगराराम चौधरी को अपना आदर्श मानते हैं। पांचवीं कक्षा में प्रसिद्ध गणितज्ञ डॉ. घासीराम वर्मा से हुई मुलाकात ने भी उन्हें काफी प्रभावित किया।
ईशांत का भविष्य में अपना स्टार्टअप शुरू करने का लक्ष्य है। उन्हें बचपन से अखबार पढ़ने, शतरंज खेलने, हॉलीवुड फिल्में देखने और क्रिकेट में रुचि है।
उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सैनिक स्कूल झुंझुनूं, मैट्रिक्स कोचिंग सीकर, बंसल कोचिंग कोटा के निदेशक और अन्य शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2383832


