दो शिक्षण संस्थाओं में तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम
डिप्रेशन के लक्षणों की पहचान, आत्महत्या रोकथाम और टेली-मानस हेल्पलाइन की दी जानकारी
झुंझुनूं : मानसिक स्वास्थ्य माह अभियान के तहत शनिवार को जिले की दो शिक्षण संस्थाओं में तनाव प्रबंधन, डिप्रेशन से बचाव और आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और स्टाफ को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा जरूरत पड़ने पर समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
बीएससी नर्सिंग कॉलेज में प्राचार्य डॉ. आबिदा खान की मौजूदगी में स्टाफ और विद्यार्थियों को कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन, डिप्रेशन से बचाव तथा तनाव के लक्षणों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद सेठ मोतीलाल कॉलेज में प्राचार्य आर.एस. राठौड़, नेहरू युवा केंद्र की जिला कार्यक्रम अधिकारी मधु यादव, कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों की मौजूदगी में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
दोनों संस्थानों में बीडीके अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कपूर थालौर और डॉ. तुलसी शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने, तनाव से बचाव, डिप्रेशन के लक्षणों की पहचान और आत्महत्या रोकथाम से संबंधित जानकारी दी। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के व्यावहारिक उपाय भी बताए।

कार्यक्रम में टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, तनाव या डिप्रेशन की स्थिति में इस हेल्पलाइन के माध्यम से विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा सकता है। विद्यार्थियों को परेशानी होने पर भरोसेमंद व्यक्ति से बात करने और समय रहते सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य माह अभियान के तहत जिलेभर में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रहे तनाव और डिप्रेशन को कम करना, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आत्महत्या की रोकथाम के लिए लोगों को समय पर सहायता लेने के प्रति जागरूक करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2383802


