लक्ष्मणगढ़ में गणेश महोत्सव पर हुई भजन संध्या:पारंपरिक नृत्य सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, देर रात तक लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
लक्ष्मणगढ़ में गणेश महोत्सव पर हुई भजन संध्या:पारंपरिक नृत्य सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, देर रात तक लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड मुख्यालय पर गणेश चतुर्थी से गणेश पूजा महोत्सव चल रहा है। कस्बे में आधा दर्जन स्थानों पर पूजा पांडाल सजाए गए हैं। इन पांडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार रात श्री माकड़िया बालाजी गणेश पूजा स्थल पर जागरण का आयोजन हुआ। विजय रघुनाथ जी (बिदावत जी) मंदिर के महंत दिलीप दास महाराज की मौजूदगी में स्थानीय कलाकारों ने भजन गाए। देर रात तक पूजा स्थल पर भक्तों की भीड़ लगी रही।


इसके अलावा न्यामा बाजार स्थित मुनवाड़ी गणेश पूजा स्थल पर पांच दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। पांडाल परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। यहां हर दिन सुबह-शाम विशेष पूजा-अर्चना और आरती होती है। शुक्रवार शाम महाआरती के बाद भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।


इसके अलावा, 11 दिवसीय आयोजन के तहत सदाबहार मोहल्ला स्थित शिखरबंद गणेश पूजा स्थल, श्री गोपीनाथ गणेश पूजा, सार्वजनिक गणेश पूजा केड़ियों का नोहरा, माकड़िया बालाजी पूजा समिति और गणपति की फौज गणेश पूजा स्थल पर भी गणेश महोत्सव की रौनक है। समितियों के युवा सदस्य रोज भगवान गणपति का अलग-अलग श्रृंगार कर रहे हैं। रात में महाआरती के बाद भजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2383149

