प्रो. दिलीप पूनिया को केंद्र से मिली बड़ी जिम्मेदारी:वित्त मंत्रालय के उपक्रम में निदेशक बने, सादुलपुर में हुआ सम्मान
प्रो. दिलीप पूनिया को केंद्र से मिली बड़ी जिम्मेदारी:वित्त मंत्रालय के उपक्रम में निदेशक बने, सादुलपुर में हुआ सम्मान
सादुलपुर : सादुलपुर में शुक्रवार रात शिक्षाविद प्रो. दिलीप पूनिया का सम्मान किया गया। उन्हें केंद्र सरकार से बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिस पर लोगों ने खुशी जताई। इस दौरान उनका माल्यार्पण कर, मिठाई बांटकर, साफा बांधकर और शॉल ओढ़ाकर सत्कार किया गया।
शिक्षक मनोज पूनिया ने बताया कि प्रो. पूनिया को वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम भारतीय औद्योगिक वित्त निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही, उन्हें गठित की गई 6 कमेटियों में से तीन में चेयरमैन और तीन में वरिष्ठ सलाहकार सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
इन कमेटियों में आईटी, निर्माण क्षेत्र, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, पुल, हाईवे, पोर्ट डेवलपमेंट, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और लोक कल्याणकारी विषयों में निवेश जैसे महत्वपूर्ण निर्णय, नीति निर्माण और वित्तीय प्रबंधन शामिल हैं।
इस मनोनयन पर प्राचार्य राजकुमार, प्रदीप सहारन, पशुचिकित्सक राजकुमार फगेड़िया, पितराम सिंह फगेड़िया, बलवंत सिंह, हनुमान पीटीआई, कृष्ण ग्वालिसर, पितराम धीनधवाल, चौधरी बी.एड कॉलेज निदेशक प्रदीप चौधरी, जंगवीर हरपालु, सुभाष बाजिया, हरपाल पूनिया, ललित सैनी, डॉ. अमर शर्मा, मनोज घोड़ावत और धीरज सारस्वत सहित कई लोगों ने सिट्टे, लड्डू, कतली जैसी मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।
लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रो. पूनिया छात्रों, किसानों, महिलाओं, मजदूर वर्ग, छोटे दुकानदारों और व्यापारियों जैसे सभी वर्गों की क्षेत्रीय समस्याओं को केंद्र तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रो. पूनिया ने 38 साल तक कॉमर्स विषय पढ़ाया है और वे महंगाई, मूल्य वृद्धि और गरीबी को अच्छे से समझते हैं।
इस पर प्रो. पूनिया ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाएंगे और हर छोटी से छोटी चिन्हित समस्या को नीतिगत विषयों में शामिल करवाकर हल करवाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2383197

