रेसा-वीपी के जिलाध्यक्ष बने रमेश पुनियां: खीचड़ को जिला मंत्री, लखारा सभाध्यक्ष और रोलन कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
रेसा-वीपी के जिलाध्यक्ष बने रमेश पुनियां: खीचड़ को जिला मंत्री, लखारा सभाध्यक्ष और रोलन कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप प्राचार्य) रेसा-वीपी का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू में शुरू हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि रेसा-वीपी के प्रदेश संरक्षक भंवरलाल गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष विजयपाल धुंवा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रथम सत्र में जिला संयोजक रमेश पुनियां ने अतिथियों और उप प्राचार्य सदस्यों का स्वागत किया। प्रदेश संरक्षक भंवरलाल गुर्जर ने कहा कि वर्तमान में पदस्थापित सभी उप प्राचार्यों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने सभी उप प्राचार्यों को यथास्थान रखने की मांग राज्य सरकार के समक्ष रखने की बात कही। प्रदेशाध्यक्ष विजयपाल धुंवा ने कहा कि संगठन की सभी मांगें राज्य सरकार के सामने रखकर उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की जाएगी।
चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
अधिवेशन के दूसरे सत्र में निर्वाचन अधिकारी प्राचार्य सिकंदर खान और पर्यवेक्षक प्रदेशाध्यक्ष विजयपाल धुंवा के निर्देशन में रेसा-वीपी जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। इसमें रमेश पुनियां को जिलाध्यक्ष, जगदीश खीचड़ को जिला मंत्री, हरदेवाराम लखारा को सभाध्यक्ष और राजेंद्र रोलन को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष रमेश पुनियां ने कहा कि साथियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने की बात कही।कार्यक्रम में नंदलाल बौद्ध, प्यारेलाल कड़वासरा, सोमवीर पुनियां, महिपाल कपूरिया, राम कुमार सहित बड़ी संख्या में उप प्राचार्य मौजूद रहे। संचालन उप प्राचार्य राकेश कपूरिया ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2381746


