[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षक संघ अंबेडकर का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के उत्थान पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षक संघ अंबेडकर का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के उत्थान पर जोर

शिक्षक संघ अंबेडकर का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के उत्थान पर जोर

झुंझुनूं : राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) जिला शाखा झुंझुनूं का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन चूरू रोड स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को उत्साह के साथ शुरू हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से आए शिक्षक प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) संतोष साहू, प्रोफेसर मोतीलाल आलडिया, पिलानी सीबीईओ राधेश्याम जीनागल, बुहाना सीबीईओ वेद प्रकाश रांगेय और मंडावा सीबीईओ लोकेश मीणा सहित पूर्व सीबीईओ आत्माराम और सिंगराज सिंघल, प्रदेश प्रभारी शीशराम माहिच, सभा अध्यक्ष ग्यारसीलाल जिनौलिया और पूर्व जीएम मनीराम देवरोड़ मंचासीन रहे।

शिक्षा के जरिए अंतिम पायदान तक पहुंचने पर जोर

मुख्य अतिथियों और वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन की ओर से आयोजित लोकतांत्रिक एवं शैक्षिक मंच के प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूत करने और वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक उत्थान पर विशेष जोर दिया।

सेवानिवृत्त शिक्षकों-अधिकारियों का सम्मान

सम्मेलन के दौरान इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम भागोतिया ने किया। संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह भुरिया और जिला मंत्री पवन कुमार वर्मा ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन 19 सितंबर को शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों पर चर्चा के बाद विस्तृत मांग पत्र पारित किया जाएगा। मांग पत्र राज्य सरकार, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा निदेशक को भेजा जाएगा। अंत में जिला कार्यकारिणी ने सम्मेलन में पहुंचे अतिथियों और शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles