खेत में चारा काट रहे किसान पर चढ़ा ट्रैक्टर:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सरदारशहर के देराजसर में हादसा
खेत में चारा काट रहे किसान पर चढ़ा ट्रैक्टर:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सरदारशहर के देराजसर में हादसा
सरदारशहर : चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के देराजसर गांव में गुरुवार दोपहर एक किसान पर ट्रैक्टर चढ़ गया। इस हादसे में दूलाराम (59) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग घायल को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
अस्पताल में मौजूद परिवार के सदस्यों ने बताया कि दूलाराम अपने खेत में चारा काटने का काम कर रहा था। काम के दौरान वह आराम करने लगा। उसके पास ही एक ट्रैक्टर खड़ा था, जो गियर में था। तभी किसी व्यक्ति ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया।
ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही आगे बढ़ गया और कुछ ही दूरी पर आराम कर रहे दूलाराम के ऊपर से निकल गया। ट्रैक्टर के साथ लगी मशीन भी उसके ऊपर से गुजरी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घायल दूलाराम को तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2380138


